Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विवि सहित जनपद के बड़े संगठनों ने क्षयरोगियों को लिया गोद

पूर्वांचल विवि सहित जनपद के बड़े संगठनों ने क्षयरोगियों को लिया गोद

  • चिह्नित नए क्षयरोगियों को गोद दिलाने के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई बैठक
  • उपचार की अवधि तक अतिरिक्त पोषण सामग्री देने का सीएमओ ने किया आग्रह

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जनपद में चिह्नित 4,661 नए टीबी मरीजों को जिला क्षय नियंत्रण केंद्र स्तर से गोद दिलाने के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें जनपद के स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने इन संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बात कर उन्हें गोद दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण की। पूर्वांचल विवि की तरफ से एनएसएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश यादव, आईएमए के जिला महासचिव कैप्टन डॉ. एके मौर्या सहित अन्य संगठनों की तरफ से उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्हें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, निक्षय दिवस, टीबी मरीजों के फैमिली केयर गिवर के साथ-साथ सरकार की समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने गोद लिए गए समस्त मरीजों को उपचार की अवधि तक अतिरिक्त पोषण सामग्री देने के लिए आग्रह किया। इस दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कुल 1,129, आईएमए ने 1,455, जनप्रतिनिधियों ने 1,180 तथा अन्य 24 स्वयंसेवी संगठनों ने 897 टीबी रोगियों को गोद लिया। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने उपचार की अवधि में दी जाने वाली पोषण सामग्री से टीबी रोगियों के स्वास्थ्य में होने वाले सुधारों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) सलिल यादव, पीपीएम राम बचन, एसटीएलएस राजीव कुमार एवं सुशील कुमार, टीबीएचवी प्रेम सिंह यादव उपस्थित थे।