जौनपुर धारा, खेतासराय। शनिवार को कस्बे में वैभव मैरेज हॉल का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कस्बे में शादी विवाह अन्य कार्यक्रमों के लिए संसाधन युक्त मैरेज हॉल की आवश्यकता थी। ये सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब लोगों को कठिनाई का सामना नही करना पड़ेगा। प्रारम्भ में कार्यक्रम आयोजक व अधिष्ठाता मनीष मौर्य ने सभी का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार आनंद सिंह, जगदम्बा पांडेय, संजय विश्वकर्मा, इस्तियाक अहमद, प्रधान बाबर अहमद संदीप मौर्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
पूर्व सांसद ने मैरज हॉल का किया उद्घाटन

Previous article
Next article


