Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपूर्व आईजी आईपीएस राकेश शंकर बने महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जौनपुर धारा

पूर्व आईजी आईपीएस राकेश शंकर बने महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जौनपुर धारा

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के उपरांत पूर्व आईजी आईपीएस अधिकारी राकेश शंकर श्रीवास्तव सेवा निवृत्त होने के बाद अब अपनी सेवाएं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के माध्यम से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासन के रूप में समाज को देंगे। गत दिवस अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से महासभा के संरक्षक पूर्व मुख्य सचिव उप्र आइएएस आलोक रंजन के साथ मिलकर राकेश शंकर श्रीवास्तव को मनोनयन पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि राकेश शंकर श्रीवास्तव पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राष्ट्रसेवा की अब सरकारी दायित्व निर्वहन से मुक्त होने के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेतृत्व में अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता समाज को देंगे। उप्र के पूर्व मुख्य सचिव आईएएस आलोक रंजन ने कहा कि राकेश शंकर श्रीवास्तव के आने से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र को एक मजबूत स्तंभ मिला है तो वहीं समाज को एक मजबूत कंधा। राकेश शंकर भारतीय पुलिस सेवा में अनेक स्थानों पर अपनी प्रतिभा और क्षमता से सेवा भाव को परिलक्षित किया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए समाज की सेवा में अपना योगदान देने जा रहे हैं मेरी शुभकामनाएं हैं। नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शंकर ने सबको आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सबके मार्गदर्शन में प्रदेश भर के साथियों के सहयोग से हम समाज के गौरव को स्थापित करने में अपना शत् प्रतिशत योगदान देंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यसंभाग सन्तोष निगम प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।