― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व अध्यक्ष के निधन पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन

पूर्व अध्यक्ष के निधन पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबन्ध तन्त्र के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। शोकसभा के पश्चात विद्यालय में पठन-पाठन बन्द कर दिया गया। रामनगर निवासी 98वर्षीय आद्या प्रसाद तिवारी उक्त विद्यालय के प्रबन्ध तन्त्र में पूर्व में बतौर अध्यक्ष थे। लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मुम्बई में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों समेत विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में बुधवार को प्रथम कालांश के बाद शोक सभा का आयोजन हुआ, सभा के सम्बोधन में प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी और प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी मृत्यु को अपूर्णीय क्षति बताया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस दौरान हरीप्रकाश शुक्ला, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, राम सजीवन मौर्य समेत बच्चे और बच्चियां मौजूद रही।

Share Now...