Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • एक बदमाश को लगी गोली, लूट का सामान व नकदी बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना लाइन बाजार, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके पास से असलहा मोटरसाइकिल एवं लूट के सामान आदि बरामद किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली भी लगी है जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा बीती रात्रि अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद को भयमुक्त शांत व सुरक्षित बनाने हेतु अवगत कराया गया था। उसी के क्रम में अपराध के प्रभावी नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार मय हमराह नगर के प्रसाद तिराहे पर अपराध नियत्रण हेतु सदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे उसी समय प्रभारी एसओजी, प्रभारी सर्विलांस मय टीम वहां पहुंच गये। मुखबिर खास से सूचना मिली की बावरिया गिरोह के बदमाश बलिया से आजमगढ़ के रास्ते होते हुए मड़ियाहूं जायेंगे। इस सूचना पर पुलिस टीम प्रसाद तिराहे पर सघन चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो की संख्या में सवार व्यक्ति आजमगढ़ से जौनपुर की ओर आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रूकने का इशारा किया गया तो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल तेजी से चलाते हुए चौकियाधाम जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़ गये। मोटरसाइकिल पर बैठा पीछे वाला व्यक्ति जान से मारने की नियत से दो राउण्ड फायर किया। एक गोली प्र.नि. लाइन बाजार के बुलेट प्रâूफ जैकेट पर लगी तथा एक गोली स्वाट टीम के हे.का. गोविन्द तिवारी के दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाश भगौतीपुर गाँव की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ गये तथा रास्ता खराब होने के कारण कुछ दूर जाने पर मोटर साइकिल फिसल गयी। आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुए पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिससे बदमाश घायल होकर गिरे पड़े। घायल बदमाशों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोमपाल बावरिया पुत्र मुंशी निवासी अहदमगढ़ सोनारदार थाना झिंनझाना जनपद शामली व दूसरे ने अपना नाम विक्की पुत्र कालू राम निवासी खानपुर कला थाना झिंनझाना जनपद शामली बताया। उनके पास से तमंचा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लूट की चैन व चैन बिक्री की नकदी बरामद हुई। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुंकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में आदेश कुमार त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार, जयप्रकाश यादव निरीक्षक अपराध थाना लाइनबाजार, चन्दन कुमार राय प्रभारी चौकी चौकिया धाम थाना, उ.नि. धीरेन्द्र कुमार सोनकर, रामजनम यादव प्रभारी सर्विलॉस, मनोज कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व हमराहीगण शामिल रहे।