Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरपुलिस के साथ आरएएफ ने किया फ्लैग मार्च

पुलिस के साथ आरएएफ ने किया फ्लैग मार्च

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने बुधवार की दोपहर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम पुलिस ने भयमुक्त होकर निष्पक्ष चुनाव कराने का नागरिकों को भरोसा दिलाया। कस्बा इंचार्ज एसआई मंहगू राम यादव के साथ थाने की पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान चौराहा के पुलिस बूथ पर पहुंचे। यहां मेनरोड और पुरानी बाजार फ्लैग मार्च किए। आरएएफ के साथ पुलिस को फ्लैग मार्च करते देख एक बार लोग सकते में आ गए। लोगों को जब बताया गया कि निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने को लेकर आम जनता में विश्वास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली।