Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनपुलिस के पहुचने पर यूट्यूब से हटाया विवादित बयान वाला वीडियो

पुलिस के पहुचने पर यूट्यूब से हटाया विवादित बयान वाला वीडियो

पॉपुलर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का विवादित बयान उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। हर तरफ इस मामले को लेकर बात हो रही है। आम से लेकर खास लोगों में यूट्यूबर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया जा रहा है। अब इस मामले को लेकर रणवीर इलाहाबादिया के घर मुंबई पुलिस पहुंची। वहीं, विवादित टिप्पणी वाले वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स के बारे में की गई की अश्लील टिप्पणी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया सहित अन्य लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ काफी समय से अपने अश्लील कंटेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ था। इस शो की काफी अलोचना हो रही थी। वहीं,यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के हालिया विवादित बयान ने माहौल और भी ज्यादा गर्म कर दिया है। रणवीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी के बाद उनके अलावा समय रैना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले बढ़ता देख मुंबई पुलिस रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची। वहीं,रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी वाले वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। बताते चलें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से इसे हटाने का आदेश दिया गया था। वही,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा यूट्यूब को नोटिस जारी किया गया था।