Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिया की रेलिंग टूटने से हो चुकी है कई दुर्घटनाएं

पुलिया की रेलिंग टूटने से हो चुकी है कई दुर्घटनाएं

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के कबूलपुर बाजार के बीचों बीच स्थित नहर की पुलिया की रेलिंग टूटने के कारण कई दुर्घटनायें हो चुकी हंै। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन आज तक उसका कोई मतलब नहीं निकला। जौनपुर-केराकत मार्ग पर उक्त बाजार के बीचो-बीच से मोथहा पम्प नहर निकली है। नहर के पुलिया की रेलिंग कई दिनों से टूटी हुई है। पुलिया की रेलिंग टूटने के कारण बाइक तथा साइकिल सवार नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। उक्त पुलिया से सटकर नत्थनपुर सिरकोनी मार्ग है। मोड़ होने के कारण घटनाएं हो रही हैं। विभाग के जेई कभी भी फोन तक नहीं उठाते। लोग स्थानीय स्तर पर ऑपरेटर से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। अगर समय रहते हुए विभाग सजग नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share Now...