Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश में दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला, दोनों घायल

पुरानी रंजिश में दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला, दोनों घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के गांव में घमहा का पूरा मौजे में गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाई दिनेश और बृजेश बिन्द पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। चाकूबाजी के दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले गई, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इधर पुलिस पीड़ित पक्ष से बहन अंजू बिन्द की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर मुन्नीलाल व उसके बेटे मनोज, रामशेष व प्रमोद के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से हमले का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी रामनाथ बिन्द और मुन्नीलाल बिन्द के बीच पुरानी रंजिश जमीन को लेकर चली आ है। दोनों पक्षों के बीच हमेशा तनाव की स्थिति बनी हुई थी। चर्चा है कि इसी बीच घटना के एक दिन पहले मुन्नीलाल की निकली भैंस द्वारा रामनाथ के गोबर के उपरी का दबकर खराब हो जाना आग में घी का काम कर गई। दोनों परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। तहरीर के आधार पर गुरुवार रात आठ बजे रामनाथ के दोनों बेटों के ऊपर अचानक मुन्नीलाल बिन्द व उनके बेटों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दिनेश व बृजेश बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि पीड़ित की तरफ से मुकदमा दर्ज कर पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।