― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से झूलता मिला युवती...

पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से झूलता मिला युवती का शव,मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत तरियारी गांव के नहर के समीप पोखरे से सटी युवती का पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जैसे ही पेड़ पर लटकती युवती का शव देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव ने ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर कर शव को फंदे से उतारा और पेड़ के बगल में कुछ ही दूरी पर स्लीपर, मोबाइल, स्वेटर व कुछ रुपए पड़ा मिला। जिसको पुलिस अपने पास लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवती की पहचान बेलहरी गांव के बगही पुरवा के सोनम सरोज पुत्री झन्ना उर्फ लालजी सरोज 19वर्ष के रूप में की।पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया। घटना की सूचना होते ही परिवार में कोहराम मच गया आनन-फानन में परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचे। तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

शादी टूटने से सदमे थी मृतका

मृतक युवती के परिजनों के अनुसार सोनम चार भाई बहन में से दूसरे नंबर की थी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पुरी कर बगल के गांव मुल्लुपुर में सिलाई सिख रही थी। गुरुवार की शाम से ही घर से बिना बताए ही कही चली गई थी काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चल सका। सुबह शव मिलने की सूचना मिली परिजनों ने बताया कि सोनम की अप्रैल माह में शादी पड़ी थी, जो टूट गई थी शादी टूटने से सोनम सदमे में थी।बता दे कि खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को लेकर लिखा पढ़ी में जुटी रही।

Share Now...