― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरपीयू में भाषा, साहित्य और मीडिया पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

पीयू में भाषा, साहित्य और मीडिया पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

  • देश-विदेश से जुटे साहित्यकार और पत्रकार, दो दिनों तक होगी चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सामासिक संस्कृति के संवाहक: भाषा, साहित्य और मीडिया विषयक दो दिवसीय अंतर्विषयक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 11 एवं 12 अगस्त को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया जा रहा है। संगोष्ठी का आयोजन जनसंचार विभाग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-अनुवाद एवं भारतीय भाषा केंद्र द्वारा हो रहा है। गुरुवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में संगोष्ठी की तैयारियों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय संगोष्ठी में मीडिया, साहित्य और भाषा के विविध आयामों पर चर्चा होगी। आयोजन सचिव डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि संगोष्ठी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र आर्यभट्ट सभागार, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में आयोजित किया गया है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. प्रकाश चंद बरतूनिया कुलाधिपति बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ हैं। इसके साथ ही पूर्व कुलपति पीसी पातंजलि, प्रो. ऋषभदेव शर्मा, प्रो. डॉ. नीरजा माधव वाराणासी, प्रो. आनंद सिंह प्रख्यात साहित्यकार, पूर्व प्रोफेसर हिंदी, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भेपाल, मध्य प्रदेश, भाषा एवं संस्कृति विभाग, गोंगडांग विश्वविद्यालय, चीन के प्रोफेसर विवेक मणि त्रिपाठी, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश कुमार, एचडीएफसी के जोनल प्रमुख मनीष टंडन समेत अन्य लोग शामिल होंगे।

Share Now...