जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) से चार नए इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स की मान्यता मिली है। ये प्रोग्राम इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग और इण्टरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) हैं। इसके अलावा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोग्राम में सीटें 60 से बढ़ाकर 120 कर दी गई हैं। इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह के नेतृत्व में हासिल किया गया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो.रजनीश भास्कर और इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो.सौरभ पाल की देखरेख में विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों इंजी. सत्यम उपाध्याय, इंजी.सौरभ वी.कुमार और इंजी.अशोक यादव ने इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मंजूरी से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए इंजीनियरिंग के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पीयू को एआईसीटीई से चार नए इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स की मान्यता

Previous article

