― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर निकाला स्कूल चलो अभियान रैली

राज्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर निकाला स्कूल चलो अभियान रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर परिसर से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रैली का उद्घाटन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, चेयरमैन नगरपालिका  मनोरमा मौर्या, मड़ियाहूँ विधायक आर.के.पटेल, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं सीडीओ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ.गोरखनाथ पटेल बीएसए ने समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तथा स्कूल चलो अभियान तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। स्कूल चलो अभियान दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण 01 से 15 अप्रैल 2025 तक तथा द्वितीय चरण 01 से 15 जुलाई 2025 तक चलाया जाना है। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, अध्यापक, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र अपने विद्यालय के सेवित क्षेत्र, मजरे, बस्ती एवं ईट भठ्ठों पर जाकर नामांकन अभियान चलायेगें। मुख्यमंत्री उ.प्र.सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी के द्वारा देखा गया। इस शुभ अवसर पर सम्मानित अतिथियों द्वार 25बच्चों को पुस्तक वितरण भी किया गया। नगर पालिका परिसर से जनपद स्तरीय रैली को राज्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने अपील किया कि इस बार नामांकन महाभियान में प्रथम स्थान पर हो इसके लिए एक भी बच्चा नामांकन से वंचित न होने पाए। कार्यक्रम के समापन पर डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सदस्य समस्त डीसी, समस्त एसआरजी, समस्त एआरपी व अन्य सभी उपस्थित रहे।

Share Now...