- इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 11-12 जनवरी को
- सभी राज्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी दिखायेंगे अपनी प्रतिभा
- कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने तैयारियों की समीक्षा की
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन 11-12 जनवरी 2023 को होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी है। इसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल आयोजन के लिए शुक्रवार को कुलपति सभागार में आयोजन समिति के समन्वयकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ आयोजित करेगा। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने बैठक में संयोजकों से बिन्दुवार चर्चा की और कहाकि समयबद्ध तैयारियों को पूर्ण करना होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 19 समितियों के संयोजक नामित किये गए है। यूथ फेस्टिवल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों की टीमों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इंटर युनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं निर्णायक मंडल के आलोक में आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव डॉ. गिरिधर मिश्र ने तैयारियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पाण्डेय, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राहुल सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, एआर अजीत प्रताप सिंह, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. रसिकेश, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, सुशील प्रजापति समेत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



