Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमण्डल

पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर धारा, जौनपुर।  समाजवादी पार्टी के डा.अवधनाथ पाल के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमण्डल खेतासराय के बभनौटी वार्ड के निवासी दो सगे भाई अजय प्रजापति व अंकित प्रजापति निर्मय हत्या के उपरान्त मृतक परिवार से मिलने पहुंचे, वहीं परिजनों से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया। डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। अपराधी बेलगाम है, उनको अपराध करते समय किसी प्रकार का भय नहीं रहता। यह घटना उसका जीता जागता उदाहरण है। इस अत्यंत दुःखद घटना से पूरा समाजवादी परिवार दुखी है और इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो भी मदद होगी समाजवादी पार्टी करेगा। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस घटना के बारे में अवगत कराया जायेगा। डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा जबतक भाजपा सरकार मृतक को नौकरी नहीं दे रही हैं तबतक मृतक परिवार के जीवन यापन के लिए समाजवादी पार्टी कटिबद्ध हैं। उक्त अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, हिरालाल विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, अजय विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, अनील दूबे, अखिलेश यादव, घनश्याम यादव, दीपक विश्कर्मा, जगरनाथ यादव, दिनेश गौतम, अजय प्रजापति, अर्जुन पाल सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहें।