Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपिछड़ा वर्ग के नेता विरोधी के साथ है : लौटन राम

पिछड़ा वर्ग के नेता विरोधी के साथ है : लौटन राम

  • भाजपा पे कसे करारे तंज, कहा 2024 में सत्ता से होगी बिदाई

जौनपुर धारा, जफराबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने राजेपुर गांव में पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के कुछ नेता नायक नही खलनायक है। जो भाजपा का साथ देकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको के हितों का नुकसान कर रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कमंडल की राजनीति करने वाली भाजपा सत्ता से बेदखल होगी, सपा के मुखिया अखिलेश यादव 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे सपा उत्तर प्रदेश में 70से अधिक सीटों के लक्ष्य पर काम कर रही है। नीतीश कुमार को पलटू राम की संज्ञा देते हुए कहा कि अब वे बिहार की राजनीति में खलनायक के रूप में देखे जा रहे है।ओमप्रकाश राजभर व संजय निषाद पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ये लोग अपने समाज का नही बल्कि अपने परिवार की भलाई के लिए भाजपा की गोंद में खेल रहे है। आने वाले समय में जनता इन्हें सबक सिखा कर रहेगी।सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने सभी लोगों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि जनता भाजपा के विकल्प के रूप में सपा की ओर देख रही है। बस हमें जनता को जागरूक करते हुए भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यो को बताना है। वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर सरफराज खान ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ग़रीबों शोषितों, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा नही कर पा रही है। देश व प्रदेश के हित में इन सरकारों को उखाड़ फेंकना होगा। पीडीए के गठबंधन से ही भाजपा सरकार का सफाया होगा। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव टाइगर ने कहा कि देश में बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। देश व संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए घनश्याम यादव ने कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए पीडीए को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा। वरिष्ठ नेता सपा नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की असलियत को जनता को बताए। इस मौके पर लकी त्रिपाठी, डॉ.राजपति यादव, राहुल त्रिपाठी, जमाल हाशमी, कृपा शंकर सरोज, तारा त्रिपाठी, शिवसन्त यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, रविशंकर यादव, शिवमूरत सरोज, लालता प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद निषाद, मूलचंद्र यादव, महेंद्र यादव, अजय प्रजापति, हर्षित यादव, बच्चू लाल यादव, नन्दलाल यादव, संजय सरोज, राजू निषाद, मो.मकबूल, श्यामबहादुर पाल, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।