बदलापुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव में बीती रात पाही पर पार्टी कर रहे 27वर्षीय युवक मनोज यादव की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ बदलापुर गोल्डी गुप्ता समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक मनोज रात दोस्तों संग पाही पर पार्टी कर रहा था। देर रात घर नहीं लौटा तो सुबह भतीजे ने छत पर शव देखकर परिवार को जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने जबरन शराब पिलाकर ईंट-पत्थरों से हमला किया, साथ ही पुराने विवाद व रंजिश को भी हत्या की वजह बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ गोल्डी गुप्ता ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार थानों की फोर्स लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
पाही पर पार्टी के दौरान युवक की हत्या, गांव में सनसनी



