जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के नयी आबादी मोहल्ला स्थित महादेव मंदिर के सामने अहाते में संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने किया। संगीतमयी श्री राम कथा के प्रथम दिवस मे राम कथा वाचक व्यास अखिलेश मिश्र द्वारा भक्तों को सत्संग व भगवान कृपा का वर्णन करते हुए ध्रुव चरित्र का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा कथा पण्डाल गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात आरती कर कथा का समापन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, राकेश पत्रकार, सियाराम अग्रहरि, डा. अमित कुमार यादव, वीरेंद्र अग्रहरि, किशन अग्रहरि, चिंताहरण शर्मा, ज्ञानचंद अग्रहरि, अमित श्रीवास्तव, कुलदीप, काली प्रसाद, राजेश कुमार, निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पावन संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन


