- 24 घंटे के अन्दर दो हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राजापुर प्रथम गांव में गुरुवार को पानी में डूबने से हुई मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सर में चोट लगने से मौत हुई उसी आधार पर पुलिस ने मृतक की मां तारा देवी की तहरीर पर गांव के ही दोस्त रघुवीर पटेल व उसकी भाभी माधुरी पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या के 24 घंटे के अन्दर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। बता दें कि गुरुवार की दोपहर स्वर्गीय राजनाथ गौतम का 15 वर्षीय पुत्र अमित गौतम अपने दोस्त रघुवीर पटेल के बुलावे पर घर से 200 मीटर दूर लाल जी पटेल के तालाब में नहाने गया था। कुछ ही देर बाद उसका दोस्त चिल्लाते हुए घर आया और बताया कि अमित पानी में डूब गया है। परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाला लेकिन उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मृतक की बहन बिंदु उसी समय से अपने भाई की हत्या का आरोप दोस्त रघुवीर पटेल पर लगा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उसके सर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की मां तारा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में दोस्त रघुवीर व उसकी भाभी माधुरी पटेल पर आरोप लगाया कि उसकी भाभी का चाल चलन ठीक नहीं है। अमित गौतम इनके राज को जान गया था। मुझे पूरा शक है कि देवर भाभी ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर तालाब में फेंक कर डूब कर मरने की बात कर हत्या को छुपाने का प्रयास कर रहे हंै। कोतवाल ओम नारायण सिंह ने बताया कि नामजद दोनों आरोपियों को शनिवार की दोपहर उनके घर से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर आलाकतल डंडा बरामद कर न्यायालय चालान भेज दिया।



