Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपानी गिराने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, मचा कोहराम

पानी गिराने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, मचा कोहराम

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में सोमवार की सुबह रास्ते में पानी गिराने के विवाद में पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह गांव निवासी बुधिराम बिंद की पचपन वर्षीया पत्नी इन्द्रावती नल पर कपड़े धो रही थी, तभी पानी गिरकर रास्ते पर चला गया। जिसे लेकर उपजे विवाद में भतीजा लगने वाला युवक मिथिलेश बांस से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जहां आरोपी मौके से फरार हो गया, वहीं गांव में सनसनी $फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजते हुए मामले में आवश्यक छानबीन शुरु कर दी है। उधर आरोपी के घर वाले भी ताला बंद कर मौके से खिसक लिए। दस बारह साल पहले दोनों परिवारों में बंटवारा हुआ था। मृतका दो बेटों और दो बेटियों की मां थी, बच्चे शादी-शुदा अपने जीवन निर्वाह में लगे हुए हैं। घटना के समय मृतका दरवाजे पर अकेली थी, जबकि पति क्षेत्र के ही एक बालू सीमेंट की दुकान पर बतौर मजदूर काम करने चला गया था। बहरहाल घटना को लेकर सभी स्तब्ध रह गए हैं, उधर पुलिस आरोपी के धर पकड़ की जुगत में लग गयी है। इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गंभीर स्थिति देखकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की खबर लगते ही सीओ शाहगंज अजीत कुमार रजक सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स के लेकर मौके पर पहुंच गए।

Share Now...