पाकिस्तान में गधों का काफी महत्व है. पड़ोसी देश पाकिस्तान के बड़े शहरों में गाय और भैसों से भी बड़ी मंडियां गधों की लगाई जाती है. पाकिस्तान में गधे के महत्व को दर्शाते हुए एक अनोखी खबर सामने आई है. दरअसल, यहां एक यूट्यूबर ने अपनी शादी के बाद अपनी दूल्हन को गधा गिफ्ट में दिया है. अजलान शाह नाम का दूल्हा यूट्यूबर अपनी पत्नी को गधा गिफ्ट में देकर अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
यूट्यूबर अजलान शाह के मुताबिक वह जानवरों के बेहद प्यार करते हैं इसलिए उन्होंने अपने रिसेप्शन में पत्नी को गधा गिफ्ट किया. इतना ही नहीं अजलान ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर गिफ्ट किए हुए कई वीडियो और फोटो साझा किए हैं, जिसपर लोगों ने कमेंट किया है. यह तो सभी जानते हैं कि शादी में दूल्हा अपनी दूल्हन को और दूल्हन अपने दूल्हा को गिफ्ट देते हैं. पति-पत्नी इस बात का ध्यान रखते हैं कि गिफ्ट एक दूसरे की पसंद का हो. लेकिन पाकिस्तानी दूल्हे अजलान ने गिफ्ट देकर एक नायाब तरीका अपनाया है. लोग अपनी पत्नी को सोने के जेवर या फिर कोई महंगे उपहार देते हैं. यूट्यूबर अजलान शाह ने अपनी पत्नी वारिशा को गधे का एक बच्चा उपहार में दिया और वारिशा ने भी खुशी जताते हुए इस अनमोल उपहार को अपने पास रख लिया है. अजलान शाह गधे का बच्चा गिफ्ट करने को लेकर वजह भी बताई है. अजलान शाह एक पशु प्रेमी और वीडियो क्रिएटर हैं. उनके द्वारा गिफ्ट किए जाने की मासूमियत को लेकर लोग उनकी प्रसंशा कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टीग्राम पर बताया कि “अब सवाल यह कि आखिर गधा ही क्यों, क्योंकि आपको पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और सबसे लविंग एनिमल है.” अपने पति अजलान शाह की पोस्ट का जवाब देते हुए दुल्हन वारिशा ने चुटीले अंदाज में कहा, “मैं तुम्हें गधा नहीं रहने दूंगी.
पाकिस्तानी दूल्हे ने अपनी पत्नी को गिफ्ट किया गधा



