Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeखेलपाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच हुआ ड्रा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच हुआ ड्रा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचकर ड्रॉ हो गया। पाकिस्तान के लिए दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज अहमद ने शानदार बल्लेबाजी और तूफानी शतक लगाया। आखिर में खराब रोशनी की वजह से मैच को पहले ही समाप्त कर दिया। न्यूज़ीलैंड को बस जीतने के लिए 1 विकेट की दरकार थी। जबकि पाकिस्तान को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। ऐसे में मैच जल्दी खत्म करने की वजह से अब फैंस सोशल मीडिया पर अंपायर्स को ट्रोल कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने आखिरी दिन पाकिस्तान को जीतने के लिए 319 रनों का टारगेट दिया। आखिरी दिन मैच इतने रोमांचक मोड़ पर आ गया कि पाकिस्तान को जीतने के लिए 15 रनों की जरूरत थी। वहीं, न्यूजीलैंड को बस एक विकेट की आवश्यकता थी। लेकिन तभी खराब रोशनी की वजह से पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने मैच ड्रॉ होने की घोषणा कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अंपायर अलीम डार के जल्दी मैच समाप्त की करने की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस गु्स्सा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह अलीम डार का सम्मान करते हैं। वह आईसीसी के एलीट पैनल का भी हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि जब पूरी पाकिस्तानी टीम फेल हो जाती है। तब इस शख्स ने दो बार पाकिस्तान को हार से बचाया। तीसरे फैंस ने लिखा कि अलीम डार को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड मिलना चाहिए। सरफराज अहमद को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी का मौका मिला था। उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज अहमद ने पहली पारी में हाफ सेंचुरी लगाने के बाद तूफानी शतक लगाया। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड दिया गया।

Share Now...