जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशेष शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने प्रशिक्षण का लगातार निरीक्षण, किया और आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विशेष शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर प्रशिक्षण का समापन किया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने संबोधन कहां कि सभी विशेष शिक्षक पूरे मनोयोग से दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करें इसे सभी दिव्यांग बच्चों को इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ मिल सके। सहायक वित्त लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे। जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय ने बताया कि यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर शरद तिवारी, अमरबहादुर पटेल, सुशील कुमार दीक्षित द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर विशेष शिक्षक अपने अपने विकास खण्डों में जाकर नोडल टीचर को प्रशिक्षण देंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
पांचवे दिन सेवा रत प्रशिक्षण का हुआ समापन



