Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांच दिवसीय स्काउड गाइड शिविर का हुआ समापन

पांच दिवसीय स्काउड गाइड शिविर का हुआ समापन

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज मजडीहा में चल रही पांच दिवसीय स्काउड गाइड शिविर का शनिवार की सुबह समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक कहकशां खान उपस्थित रहीं। जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुई। श्रीमती खान को जिला स्काउड कमिश्नर राकेश मिश्र ने स्कार्फ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके पश्चात अतिथि ने स्काउड गाइड ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय स्काउड गाइड में छात्रों द्वारा तैयार किये गए शििवरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्काउड गाइड के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। पांच दिवसीय स्काउड गाइड शिविर का शुभारंभ 13 दिसम्बर से शुरू होकर पांचवें दिन 17 दिसम्बर को समाप्त हो गया। इस दौरान अम्बुज सिंह व शनि मौर्या द्वारा शिविर छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। अंत में प्रधानाचार्य नौशाद खान ने स्काउड गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्काउड गाइड प्रभारी श्रीकांत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।