जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारम्भ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत बंदे मातरम का गायन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पिछली बैठक मे प्रस्तावित कार्यों की पुष्टि तथा साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना, फ्री राशन, देश के किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ, जन कल्याण के प्रति सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और हरिश्चन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किये। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, राकेश वर्मा, विजय लक्ष्मी साहू, सुनील यादव मम्मन, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मण्डल प्रभारी गण मण्डल अध्यक्ष गण एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ और विभाग के जिला संयोजक गण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

Previous article
Next article

