Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपांच दिवसीय समर कैम्प में रोमांचित हो उठे प्रतिभागी

पांच दिवसीय समर कैम्प में रोमांचित हो उठे प्रतिभागी

  • सुबह के हरे-भरे ताजा खुशनुमा वातावरण में बच्चों ने सीखे हुनर

जौनपुर धारा,शाहगंज। पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन रविवार को नगर के तुलसी उद्यान पार्क में प्रारंभ हुआ। कैंप का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने किया। वहीं सोमवार को दूसरे दिन का आयोजन भी सफल रहा। हरे भरे माहौल में बच्चों ने खेलकूद के माध्यम से जनरल नॉलेज के साथ विभिन्न एक्टिविटी भी सीखी और खूब लुफ्त उठाया। आयोजक संगीता अग्रहरि, नीरज अग्रहरि और संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि व रानी अग्रहरि हैं।

खुशनुमा पांच दिवसीय समर कैंप के आयोजन के पहले दिन ही प्रतिभागी बच्चों में खासा उत्साह दिखा। लगभग 100से अधिक बच्चों ने पंजीयन कराया। दोनों ही दिन दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र, प्रार्थना व जयकारा, स्वागत ताल, वार्म अप योगा-पीटी के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन स्वागत ताल, धनवावाद ताल, वेरी गुड ताल, विशेष ताल आदि सिखाया और उनसे होने वाले लाभ भी बताए गए। वही हास्य आसन, कबड्डी, नमस्ते जी प्ले, घोड़ा बादाम खाई, स्टॉप और पोषमपा जैसे आधुनिक खेलों के साथ ही पुराने खेल कराएं गए। वहीं दूसरे दिन दीप प्रज्वलन, ओम जाप, गायत्री मंत्र, प्रातः स्मरण और संस्कार के बाद क्राफ्ट आर्ट में कागज के विभिन्न हस्त कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। वहीं छोटे बच्चों को कलर ड्राइंग आदि सिखाई गई। अंत में उल्टा-पुल्टा, रस्सा-कस्सी आदि खेलों के साथ ही दूसरे दिन का आयोजन संपन्न हुआ।सुबह के हरे भरे ताजा ठंडे वातावरण में आयोजित समर कैंप में बच्चों के साथ ही उनके अभिवावक भी काफी रोमांचित दिखें। वहीं प्रतिभागियों के नमकीन, बिस्कुट, आइसक्रीम, कटलेट जैसे जलपान की व्यवस्था भी रही। इस दौरान मुख्य रूप से निषाकांत गुप्ता, विष्णुकांत अग्रहरि, अतुल जायसवाल, प्रीति जायसवाल, उज्जवल नाग, पंकज अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, सीमा अग्रहरि, कुशुम जायसवाल, सपना अग्रहरि, सोनम अग्रहरि, बबीता नाग, सोनाक्षी अग्रहरि, पूजा अग्रहरि आदि की मुख्य सहभागिता रही।