जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स शिविर मंगलवार को प्रारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में आप सभी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। 5 दिन तक चलने वाले इस शिविर में आपको तरह-तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे और कई उपयोगी जानकारियां दी जाएगी। जिसका आप सभी अपने जीवन में अनुसरण करना है। इस अवसर पर रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी प्रो.अजय दुबे, डॉ.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ.शुभ्रा सिंह भारद्वाज, मान्या मिश्रा तथा डॉ.राकेश एवं उनके सहयोगी कीर्ति मिश्रा, अंकिता सिंह, शैलेंद्र मौर्य एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नारेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राकेश एवं आभार ज्ञापन प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
पांच दिवसीय रोवर्स शिविर प्रारम्भ

Previous article

