Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपशु अस्पताल पर मनाया गया मातृ दिवस सप्ताह

पशु अस्पताल पर मनाया गया मातृ दिवस सप्ताह

  • पशु प्रेम के लिए महिलाओं को किया जागरूक

जौनपुर धारा, खेतासराय। सोंधी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर शुक्रवार को मातृ दिवस सप्ताह मनाया गया। जिसमें प्रभारी माताओं को पशु, पक्षियों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर समाज सेविका अंचल कुमारी ने कहा कि शिशु को स्वस्थ्य रखने के लिए मां का स्वस्थ्य होना जरूरी है। माताएं अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। तभी शिशु स्वस्थ्य रह सकता है। माताओं को जागरूक करते हुए कहा कि नवजात शिशु को मां का पहला दूध कोलस्ट्रम की खुराक जरूर दें। इससे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शिशु स्वास्थ्य रहता है। प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डा. विपिन कुमार ने कहा कि मनुष्य की तरह पशुओं से भी प्रेम करना चाहिए। उनकी देख रेख व खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। समय समय पर उनकी दवा, इलाज, चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। जिससे पशुओं की देखभाल अच्छे से हो और वह स्वस्थ रहें। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी संजय शर्मा, कमला यादव, हीरालाल यादव, पूनम, माधुरी, शशिकला, दीपक चौरसिया मौजूद रहे।