Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपल्स पोलियो अभियान के लिए प्रभातफेरी

पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रभातफेरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को पाठशाला के बच्चो ने पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रभातफेरी निकालकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया है। बता दें कि रविवार को पल्स पोलियो का विशेष अभियान चलाकर देश से मुक्त कराने के लिए सतत प्रयास जारी है। इस सम्बन्ध मे प्रशासन की ओर से नागरिको से अनुरोध किया कि 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर अभियान को सफल बनाने मे सहयोग दे। अपने पास स्थित पल्स पोलियो बूथ पर जाकर डोज अवश्य पिलाए। जागरूकता अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर सोधी खण्ड व नटौली कम्पोजिट विद्यालय शाहगंज सोधी खण्ड के बच्चो ने अपने अपने क्षेत्र मे प्रभात फेरी आयोजित कर लोगो को जागरूक किया है। इस मौके पर स्कूल के सभी कर्मचारी व शिक्षक बच्चो को मार्गदर्शन देते हुए प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाध्यापक अखिलेशचन्द्र मिश्र व सुषमा सिंह ने अपने-अपने स्कूल के बच्चो को उचित मार्गदर्शन देकर फेरी रवाना की।