Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपर्यावरण संरक्षण को लेकर 13 जोड़ों को दिया पौधा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर 13 जोड़ों को दिया पौधा

  • उमर वैश्य सामूहिक विवाह में अनोखा पहल

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर के सृष्टि पैलेस में शनिवार को अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज द्वारा आयोजित जनपदीय निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे तेरह वर-वधुओं को नगर उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री शिवकुमार गुप्ता लल्ला ने सामूहिक रूप से एक साल और 13 विभिन्न पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किया। जो चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने बताया कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण से हमारा तात्पर्य यह है कि हमारे आसपास का वातावरण, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, हवा, पानी अर्थात संपूर्ण प्रकृति चाहे वह जड़ हो या चेतन, मनुष्य का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है या हम यह भी कह सकते हैं कि प्रकृति और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी क्रम में संगठन मंत्री निशु केशरी नगर उद्योग व्यापार मंडल ने 13 साड़ियां, प्रदीप कुमार उमर वैश्य, संगम प्रधान, दिनेश मुंबई, शिव गोविंद द्वारा एक साल एक वृक्ष प्रदान किया गया। जिसकी सराहना उपस्थित जनसमूह ने किया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्पित जोड़ों ने भी पौधों की देखरेख करने को उत्साहित दिखे और उन्होंने सबका आभार प्रकट किया।