जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम बैक पेपर/श्रेणी सुधार परीक्षा 2022 की पर्यावरण, राष्ट्र गौरव की संपन्न हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो 9 जनवरी तक संबंधित अभिलेखों/साक्ष्यों की पठनीय प्रति की पीडीएफ के साथ अपनी आपत्ति परीक्षा नियंत्रक के मेल पर भेज सकते हैं। उपर्युक्त माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्ति एवं निर्धारित तिथि समय के उपरांत प्राप्त आपत्ति तथा संबंधित साक्ष्य संलग्न नहीं होने की दशा में प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
पर्यावरण, राष्ट्र गौरव परीक्षा की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड



