― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपरिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर पति राघव चड्ढा ने किया खास विश

परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर पति राघव चड्ढा ने किया खास विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति राघव चड्ढा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। साथ ही राघव ने अपनी वाइफ के साथ काफी सारी अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘तुम एक सुपरस्टार की तरह मेरी लाइफ को रोशन कर देती हो, पारू! आपकी बस एक मुस्कान मेरी अस्त-व्यस्त लाइफ को भी बेहतरीन बना सकती है, आप मेरी दुनिया में बहुत सारी खुशियां लाए हो। इस खास दिन पर मैं उस बेस्ट महिला के बर्थडे का जश्न मनाना चाहता हूं जो आप हैं। इन फोटोज में हंसी, प्यार और बेस्ट मोमेंट हैं… जैसे कि हमारे पहले साल के ये खूबसूरत पल। जन्मदिन मुबारक हो वाइफ। 22 अक्टूबर 1988 के दिन अंबाला में परिणीति चोपड़ा का जन्म हुआ था। एक्ट्रेस 35 साल की हो गई हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस पहला बर्थडे अपने पति राघव चड्ढा के साथ मना रही हैं। बता दें कि परिणीति और राघव ने अपनी शादी और उससे जुड़े सभी फंक्शन्स को बेहद प्राइवेट रखा था। किसी को भी शादी की क्लिप्स या फोटोज क्लिक करने की इजाजत नहीं थी। हालांकि शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें पोस्ट की थीं। परिणीति और राघव ने उदयपुर के लीला पैलेस में एक खूबसूरत समारोह में सात फेरे लिए थे। परिणीति अपने बिग डे पर मनीष मल्होत्रा के बेज कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही उतने ही खूबसूरत गहने भी थे जो उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे।

Share Now...