Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपराक्रम दिवस के रूप में याद किए गए नेता जी

पराक्रम दिवस के रूप में याद किए गए नेता जी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। आजादी के महानायक के रूप में देश के वीर सपूत नेताजी सुवाष चन्द्र बोस की जयन्ती सोमवार को क्षेत्र के तमाम परिषदीय और अन्य शिक्षण संस्थानों में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा कहीं गोष्ठी, मानव श्रृंखला तो कहीं देश के मानचित्र के रूप में खड़े होकर लोगों को देश की एकता और अखण्डता का पाठ पढ़ाया। इस कड़ी में क्षेत्र के श्री गाँधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें इतिहास शिक्षक अनुराग यादव व छात्रा महक के द्वारा नेताजी के बारे में प्रकाश डाला गया। शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 7 के छात्र केशव गौड़ को 6 वर्षीय अमन नामक बच्चे को डूबने से बचाने को लेकर सम्मानित किया गया। बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार पाण्डेय और रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन्दिरा स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज कटघर रामनगर मे प्रधानाचार्य रमाकांत शुक्ला, कम्पोजिट विद्यालय रामनगर मे प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह, इंग्लिश मीडियम प्राथिमक विद्यालय सदरुद्दीनपुर में अनुपमा अग्रहरि समेत अन्य परिषदीय और गैर परिषदीय विद्यालयों में नेता जी की जयन्ती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ भी लिया गया।