जौनपुर धारा, खुटहन। कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर में सोमवार को सुभाष चन्द्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. ध्रुवराज के द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियम की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मोतीलाल द्वारा बच्चों को सड़क पर चलते समय बायें चलने के लिए प्रेरित किया गया। धर्मेन्द्र सिंह ने मानव श्रृंखला के दौरान सड़क पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर राजेश यादव, ध्रुवराज, धर्मेन्द्र सिंह, विनिता यादव, इन्द्रेश गौतम, रेनू सोनी, अनिल कुमार चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गयी

Previous article
Next article

