जौनपुर धारा, खेतासराय। थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहाकि बकरीद के दिन पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कहीं भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। शासन की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णत: निषेध है। कोई भी कुर्बानी का वीडियो ग्राफी नहीं करेगा। साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दें। ऐसा कोई भी कार्य न हो जिससे सौहार्द खराब हो। चार जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास पर भी चर्चा हुई। कांवड़ यात्रा करने वालों को हर सुवधिा व सुरक्षा मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, सैय्यद ताहिर, जगदम्बा पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, विक्की गुप्ता, असलम खान, मो. अरशद, मनीष गुप्ता, इलियास, अनिल कुमार प्रजापति, सेराज अहमद, अहमद नसीम, राकेश यादव लाला, सुफियान अहमद, मो. आसिम, शैलेश यादव, अमित सोनकर आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
परम्परागत तरीके से मनाएं बकरीद का त्योहार

Previous article
Next article

