सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी पूर्व कुलपति डीएनए ऑफ फिंगरप्रिंट के जनक रहे डॉक्टर लालजी सिंह व राहुल महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक अमिताभ सिंह की पुण्यतिथि बुधवार सुबह 11:00बजे कॉलेज परिसर में मनाया गया क्षेत्र के सम्मानित लोग व विद्यालय के बच्चों के बीच मनाया गया। डॉ.आशीष सिंह ने कहा हमारे बड़े पिता जॉर्जिया डॉ.लालजी सिंह बड़े संघर्ष शील व देश के प्रेरणा स्रोत रहे अपने जीवन काल में बड़े संघर्षों से ऐसे मुकाम पर पहुंचे जो विश्व में उनकी एक अलग पहचान बनी उसी से हम जैसे लोगों को सीख लेनी चाहिए कि हम अपने संघर्षों और लगन के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं संसार में मानव जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। आने वाली पीढ़ी के लिए डॉ.लालजी एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्तोत्र रहे हम सब को इनके द्वारा चले हुए रास्ते पर अमल करना चाहिए। उक्त मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय श्रीवास्तव, डॉ.धर्मेंद्र, अरुण, राजेश, रमेश, प्रशांत, तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
पद्मश्री डॉ.लालजी सिंह की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि व भतीजे अमिताभ का तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

Previous article
Next article

