केराकत। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ.अरुण कुमार कन्नौजिया ने फीता काटकर किया। शिविर में लोगों को मानसिक रोगों के प्रति सचेत रहने, मरीजों की देखभाल व समय पर इलाज कराने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे 378 मरीजों का पंजीकरण कर उनके लक्षणों,जांचों के साथ उनका उपचार किया गया। इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार कन्नौजिया ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक रोगों के लक्षण जैसे नींद ना आना, चिंता, घबराहट, तनाव आदि सामान्य लक्षण हैं। इनका समय पर उपचार कराना अत्यंत जरूरी है। जिले से आए डॉ.दिलीप चौरसिया, डॉ.राम प्रकाश, डॉ.विकास कुमार सिंह व डॉ.पंकज वर्मा ने शिविर आए मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया। इस अवसर पर डॉ.श्रुति कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ.शकील अहमद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गुंजन कुमार के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


