जौनपुर धारा,बदलापुर। निरीक्षण भवन में मंगलवार को पत्रकारों की एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई।जिसमें शाहगंज के सबरहद निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हत्या किये जाने पर रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर संवेदना व्यक्त किया। साथ ही हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग किया। महेन्द्र ने कहा कि लोकत्ांत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला चिंता का विषय है। हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। पत्रकार सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासनिक खामियों की वजह से लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पत्रकारों ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग किया। इस अवसर पर महेंद्र दुबे, सुनील चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शर्मा, विपुल सिंह, राजेश गुप्ता, प्रिन्स दूबे, अनुभव सिंह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
पत्रकार के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग

Previous article
Next article


