जौनपुर धारा,जौनपुर। 26 जनवरी को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनिपुर विकास खण्ड करंजाकला में गणतंत्र दिवस बड़े ही जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जाता है, क्योंकि आज के ही दिन भारत देश का संविधान लागू किया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनिपुर में 26जनवरी को बेगमगंज वार्ड के सभासद और मुलायम युद्ध ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव ‘गप्पू मौर्या’ की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और विभिन्न कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किये गए। सभासद गप्पू मौर्या द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफलता प्राप्त करने पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें साइकिल वितरित किया गया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे जो छात्र स्तर के अनुसार थे। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से दिव्यांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार स्वरूप दिव्यांशु, श्रेया बिन्द व अंकित सेठ को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। सभासद गप्पू मौर्या ने इस अवसर पर यह घोषणा भी की कि जो बच्चे मेहनत से पढ़ेंगे उनके 1वर्ष का पढ़ाई का सारा खर्च वह स्वयं उठाएंगे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत’एक सराहनीय प्रयास

Previous article


