Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरन्यूजीलैंड ने भारत को खिलाफ 7 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने भारत को खिलाफ 7 विकेट से हराया

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 307 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 3 विकेट के नुकसान के साथ 47.1 ओवर में मैच जीत लिया. भारत की हार का सबसे बड़ा कारण टॉम लैथम और केन विलियमसन बने. इन दोनों के बीच हुई साझेदारी को भारतीय गेंदबाज तोड़ने में असफल रहे. टीम इंडिया अच्छा शुरुआत के बावजूद मैच हार गई.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 306 रन बनाए. इस दौरान कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़े. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया को उसके गेंदबाजों की गलती भारी पड़ गई. टीम इंडिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी में भी अच्छी शुरुआत रही. लेकिन इसके बाद विलियमसन और लैथम की जोड़ी भारी पड़ गई. इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 221 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने 165 गेंदों का सामना किया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 8.1 ओवरों में 68 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. जबकि शार्दुल ठाकुर ने 9 ओवरों में 63 रन देकर एक विकेट लिया. शार्दुल की शुरुआत अच्छी रही थी. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला था. लेकिन इसके बाद 40वें ओवर में 25 रन दे दिए. उमरान ने 10 ओवरों में 66 रन दिए. उन्होंने 2 विकेट लिए. उमरान ने 33वां ओवर किया. इसमें उन्होंने 12 रन दिए. जबकि चहल ने 43वें ओवर में 13 रन दिए. ये सब भारत की हार के अहम कारण रहे.