Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeमनोरंजनन्यासा देवगन ने ओरहान संग नाइट पार्टी में की जमकर मस्ती

न्यासा देवगन ने ओरहान संग नाइट पार्टी में की जमकर मस्ती

अजय देवगन की बेटी न्यासा भले ही बॉलीवुड की दुनिया से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। न्यासा की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। इसी बीच न्यासा की नई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में न्यासा देवगन अपने दोस्त ओरहान अवात्रामणि संग नाइट पार्टी में दिखाई दे रही है। न्यासा देवगन की ये तस्वीरें ओरहान अवात्रामणि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। न्यासा की ये नई तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अभी हाल ही में क्रिसमस की नाइट पार्टी में नजर आई। इस दौरान न्यासा देवगन बेहद ही कूल लुक में नजर आई। क्रिसमस की पार्टी की इन तस्वीरों में अजय देवगन की बेटी बेहद टाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में न्यासा देवगन बेहद हसीन लग रही है। न्यासा देवगन क्रिसमस की नाइट पार्टी में अपने दोस्तों के साथ दिखाई दी। इस दौरान अजय देवगन की बेटी ने जमकर मस्ती की। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इस तस्वीर में प्यारी सी स्माइल पास करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में न्यासा देवगन बेहद क्यूट पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में न्यासा अपने दोस्त के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही है। न्यासा देवगन के साथ इस पार्टी में उनके दोस्त ओरहान अवात्रामणि भी साथ नजर आए। ओरहान अवात्रामणि और न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। ओरहान अवात्रामणि के साथ इस पार्टी में खुशी कपूर भी दिखाई दी। खुशी कपूर ने आते ही पार्टी में रंग जमा दिया। इस तस्वीर में खुशी कपूर ओरहान अवात्रामणि संग किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ओरहान अवात्रामणि और खुशी कपूर की इस अदा को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

Share Now...