Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनौनिहालों का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब वृक्ष रहेंगे : पी.विक्टर

नौनिहालों का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब वृक्ष रहेंगे : पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल सत्र 2024-25 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में सत्र 2024-25 के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। इसके लिए 17फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का नामांकन 23 फरवरी 2024 से प्रारंभ हुआ। रुहट्टा निवासी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव एवं शची देवी का पुत्र अद्विक श्रीवास्तव का नामांकन सत्र के प्रथम विद्यार्थी के रूप में कक्षा द्वितीय ‘स’ में हुआ। द्वितीय विद्यार्थी के रूप में कृपाल मौर्य एवं गीता मौर्य की पुत्री आराध्या मौर्या का नामांकन कक्षा द्वितीय में हुआ। सत्र के तीसरे विद्यार्थी के रूप में अल्फस्टीनगंज निवासी सुमित अग्रवाल एवं आँचल अग्रवाल के पुत्र तनुष अग्रवाल का एलकेजी एवं चौथे विद्यार्थी के रूप में निमित अग्रवाल एवं आस्था अग्रवाल के पुत्र विनायक अग्रवाल का यूकेजी में नामांकन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने नवागत बच्चों के माता-पिता को पौधा देकर स्वागत किया और कहा कि बच्चों का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब वृक्ष रहेंगे। जिस तरह हम अपने बच्चों के भरण-पोषण एवं संरक्षण के प्रति चिंतित रहते हैं। वैसे ही पौधों के आरोपण, भरण-पोषण एवं संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। वृक्षों के संरक्षण के प्रति चेतना का जागरण बाल्यावस्था से ही करना चाहिए। इसी को लक्ष्य कर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर्यावरण प्रेमी फादर पी.विक्टर हर वर्ष सत्र के प्रारंभ में पौध दान करते हैं।