Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में विकास अव्वल

राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में विकास अव्वल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में क्षेत्र का दुमदुमा गांव निवासी विकास पाण्डेय अव्वल आकर जनपद का नाम रोशन किए। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारीजनों समेत शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया। गौरतलब हो कि दुमदुमा गांव निवासी श्यामा प्रसाद पाण्डेय के पुत्र विकास पाण्डेय वर्तमान में वेटरनरी विश्वविद्यालय मथुरा से पशु चिकित्सा में अध्ययनरत हैं। इस बार वे अन्तिम वर्ष के छात्र हैं। गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें मथुरा, दिल्ली व चण्डीगढ़ समेत देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की तरफ से कुल 18लोगों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में इस सदन का मानना है। वैश्विक विश्व व्यवस्था का भविष्य इण्डो-पेसिफिक में निर्धारित होगा’ नामक विषय पर हिन्दी भाषा में वाद विवाद के दौरान प्रथम पुरस्कार अपने नाम करने में विकास अव्वल रहे। पुरस्कार स्वरूप आयोजक मण्डल द्वारा उन्हें दस हजार रूपए नकदी समेत प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उक्त उपलब्धि द्वारा वे मथुरा विश्वविद्यालय के साथ ही क्षेत्र व जनपद का भी नाम रोशन कर लोगों से वाहवाही लूट रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारीजनों समेत डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, डॉ.मुदित सक्सेना व अन्य शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया।