जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज शाहगंज मार्ग स्थित मेन रोड पड़ाव के पास नंदलाल जायसवाल 19 वर्ष पुत्र भेलानाथ फर्नीचर की दुकान चलाता है। विगत रात में किसी प्रकार की परिजनों से कहासुनी हो गई ऐसे में वह भोर में बिना किसी के बताए प्राइवेट वाहन से प्रयागराज पहुंचा जहां नैनी पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोर व मल्लाहों द्वारा अथक प्रयास से उसको बाहर निकाला गया और आनन-फानन में कीडगंज थाने पर सूचित किया गया। ऐसे में पुलिस युवक को स्वरूप रानी हॉस्पिटल ले गए और आधार कार्ड से डिटेल निकालकर परिजनों को सूचित किया। वहीं घटना की सही जानकारी न होने पर परिजनों का बुरा हाल हो गया किंतु युवक नंदलाल जायसवाल का मोबाइल थाने के एक सिपाही ने चालू किया जिस पर परिजनों की बातचीत हुई जिससे परिजन स्वरूप रानी हॉस्पिटल में पहुंचे जहां इलाज हो रहा है।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
नैनी पुल से युवक ने लगाई छलांग, बाल बाल बचा



