Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। समग्र शिक्षा के तत्वाधान में स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्वीटी के अन्तर्गत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सहयोग से बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन-जागरूकता, निपुण भारत कार्यक्रम, निपुण लक्ष्य, मिशन शक्ति कार्यक्रम, बेटी बचाओ एवं बढ़ाओं इत्यादि विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों द्वारा जनपद में कुल 25 दिवस में चिन्हित 50 स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा राज्य स्तर से चयनित डी.एन. यादव एण्ड पार्टी सुदामापुरी, कालोनी चिन्हट लखनऊ को कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन करने हेतु रवानगी की गयी। इस मौके पर कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं एसआरजी टीम, प्रभारी जिला समन्वयक (बा.शि.) अरूण कुमार मौर्य, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) शोभा तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अमरदीप जायसवाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बक्शा उदयभान कुशवाहा उपस्थित रहे। बुधवार को नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन शीतला चौकिया चौराहा एवं गौराबादशापुर बाजार विकास खण्ड धमार्पुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार यादव एवं नामित नोडल अध्यापक की देख-रेख में प्रदर्शन सम्पन्न हुआ।

Share Now...