Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर में दो सौ से अधिक लोगों ने...

नि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर में दो सौ से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

  • लोगों ने समाजसेवी संयोजक उमाशंकर चौरसिया को सराहा

मुंगराबादशाहपुर। नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर में मंगलवार को आयोजित नि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में कुल दो सौ से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। बताते चलें कि उमाशंकर चौरसिया और सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट द्वारा सितंबर से हर महीने की चार तारीख को बाल विद्या मंदिर में नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगता है। वहीं मरीज चित्रकूट भेजा जाता है और जहां मुफ्त ऑपरेशन किया जाता है। संयोजक उमाशंकर ने कहा कि हम सबका उद्देश्य है कि जो इलाज के अभाव में निराश हो जाते हैं उन्हें इससे आशा मिली है। उनका आशिर्वाद है कि लगातार मेहनत रंग ला रही है और अधिक संख्या में लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए दूर दूर क्षेत्रों से आने लगे हैं। इस बार पचास मरीज चित्रकूट ऑपरेशन कराने के लिए जा रहे हैं।