जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र में आशा बहुओं ने वेतन भुगतान न होने के विरोध में कार्य का बहिष्कार कर दिया है। आशा बहुओं का आरोप है कि उन्हें उनके काम के बदले वेतन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वे पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन, आशा बहुओं ने सुजानगंज बदलापुर तिराहा और बेलवार तिराहा से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सैकड़ों आशा बहुएं मौजूद रहीं। आशा बहू कल्याण समिति सुजानगंज ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि यदि हड़ताल के दौरान कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो संबंधित अधिकारी और जिलाधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं हो जाता। इस हड़ताल को सुषमा मौर्य, कल्पना देवी, सुनीता देवी, आशा पटेल, सुनीता देवी सहित सैकड़ों आशा बहुओं का समर्थन प्राप्त है।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
भुगतान के मांग को आशा बहुओं ने किया कार्य बहिष्कार


