जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के परिपेक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, आयूष गुप्ता द्वितीय, अभिनव कृति पांडेय तृतीय स्थान, शिवम पाण्डेय और शरियत फात्मा ने प्राप्त किया। देशभक्ति गीत में प्रथम अमित कुमार, द्वितीय अनन्या मिश्रा और अमन प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के रूप में भाषण निर्णय मंडल निर्णय मंडल डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉक्टर सत्यम उपाध्याय, देशभक्ति निर्णय मंडल डॉ. देवराज सिंह, डॉ. दीपक कुमार मौर्य, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, काव्य लेखन निर्णय मंडल रसिकेश, डॉ. विनय वर्मा, डॉक्टर झांसी मिश्रा रहीं। इस मौके पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका प्रियांशु प्रधान, हर्ष कुमार साहू, विकास सोनी, रिंसु सिंह, सौम्या राय, विनीत तिवारी, प्रशांत यादव, अटल सिंह उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
निबंध, काव्य, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Previous article
Next article

