जौन्पुर धारा,जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की एक बैठक शुक्रवार को संघ के सभागार में हुई। प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अशिष्ट व अमर्यादित व्यवहार तथा सघ के प्रतिनिधियों के प्रति अशिष्ट व्यवहार करने के जिलाधिकारी द्वारा संघ को अवमानना नोटिस भेजने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने बैठक में भाग लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये। विचारोपरान्त सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बीते 9अप्रैल को जन समस्याओं को लेकर मांगे गये समय को लेकर समय न देकर संघ के पदाधिकारियों को साथ जिलाधिकारी अशिष्ट, अमर्यादित व्यवहार किये जाने की सदन घोर भर्त्सना एवं निन्दा करता है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी द्वारा संघ को अवमानना पत्र भेजकर उन्होंने अपने क्षेत्राधिकार एवं पद का दुरुपयोग किया उनको अधिवक्ता संघ को नोटिस भेजने का अधिकार नहीं है। संघ इस कृत्य की घोर निन्दा करता है। निर्णय लिया गया कि11 अप्रैल से जिलाधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार किया जाता है। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि एस.ओ.सी.पवन कुमार सिंधू के स्थानान्तरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाता है। संचालन महामंत्री मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया। बैठक में आनन्द मिश्र, लक्ष्मी निवास सिंह, हीरालाल गुप्ता, संजीव कुमार यादव, उदय प्रताप सिंह, आनन्द श्रीवास्तव, जमींदार सिंह, दीपक सिंह, सुखेन्द्रमणि पाण्डेय, बृजमोहन शुक्ला एडवोकेट, यशवन्त यादव, महेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र श्रीवास्तव आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
निन्दा प्रस्ताव परित कर डीएम न्यायालय के बहिष्कार का लिया निर्णय



