Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरयुवा मानव समिति के तत्वाधान में आयोजित भव्य भंडारा सकुशल संपन्न

युवा मानव समिति के तत्वाधान में आयोजित भव्य भंडारा सकुशल संपन्न

जौनपुर धारा,शाहगंज। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर के नोनहट्टा मोहल्ले में स्थित मानस मंदिर पर युवा मानस समिति के तत्वाधान में भव्य एवं दिव्य भण्डारा तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहां पर भजन गायक राजेश चौबे ने अपने भजनों से लोगों को सराबोर कर दिया तथा लोगों को झूमने तथा नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। युवा मानस समिति द्वारा आयोजित इस भव्य एवं दिव्य भंडारे की छटा देखते ही बनती थी। वही भजन संध्या के माध्यम से लोग भक्ति रस में डूब कर भगवान की भक्ति में लीन हो गए। वृहद भण्डारे के इस कार्यक्रम में हजारों सनातनी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने में युवा मानस समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में योगेश मोदनवाल, पिंटू साहू, विनोद यादव, मुकेश मोदनवाल, संदीप साहू, प्रदीप सेठ, नंदलाल साहू, धीरज जायसवाल टोनी, सुरेश साहू, नीरज सेठ, इशू अग्रहरि, उज्जवल नाग, संदीप अग्रहरि, विष्णु कांत, दीनदयाल, प्रिंस सतिह आदि लोग उपस्थित रहें।